पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवाड़ी से लापता हुआ बालक रेवाड़ी में मिला

भिवाड़ी से लापता हुआ बालक रेवाड़ी में मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी पुलिस को बालक ने नहीं दी सही जानकारी

बालकजितेंद्र प्रताप सात फरवरी को अपने घर से ऑटो में बैठकर रेवाड़ी स्टेशन पहुंचा और रात स्टेशन पर ही सोया। इसके बाद आठ और नौ फरवरी को वह रेवाड़ी में घूमता रहा। इसी दौरान एक दुकानदार ने उसे अकेले घूमते देख पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद रेवाड़ी पुलिस ने बालक से पूछताछ की तो बालक ने भिवाड़ी में अपने परिजनों की जानकारी देने की बजाए पुलिस को झूठी जानकारी देते हुए कहा कि वह लावारिस है। जिसके बाद पुलिस ने उसे आस्था कुंज आश्रम में दाखिल करा दिया। 29 दिसंबर को सूरज सिनेमा गांव रामपुरा से गायब 13 वर्षीय बालिका का अभी तक पता नहीं लगा है। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...