नीमूचाना के जंगलों में आग
अवैध हथियारों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
विहिप धर्म प्रसार की कार्यकारिणी गठित
कबाड़ गोदाम में लगी आग
सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मांग
राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई
अलवर| अखिलभारतीय युवा गुर्जर महासभा की ओर से बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वीं पुण्यतिथि जिला कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर महासभा के कार्यकर्ताओं की ओर से उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरज पटेल थे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल फागना ने की। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामू फागना, सहसचिव राकेश, महासचिव मनीष पोषवाल, प्रदेश महासचिव हरिओम सिंह, जिला संयोजक फूलसिंह फागना, प्रदेश सचिव राहुल गुर्जर, प्रवक्ता बलवीर सिंह तंवर आदि मौजूद रहे।
बानसूर. ग्राम नीमूचाना के जंगलों में बुधवार शाम 5 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।