पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार करोड़ की लाॅटरी खुलने का आया ईमेल

चार करोड़ की लाॅटरी खुलने का आया ईमेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिईमेल पर आपको संदेश मिले की आप दुनिया के कुछ भाग्यशाली लोगों में शुमार हो चुके हैं आपके खाते में चार करोड़ रुपए जमा कराए जा रहे हैं। तो निश्चित ही आप खुश हो जाएंगे।

लेकिन यहां खुश होने की नहीं बल्कि सावधान होने की जरूरत है। चार करोड़ रुपए का लालच देकर आपसे हजारों की रकम ठगी जा सकती है। ऐसा ही हुआ है स्थानीय बीएसएनएल कार्यालय के जेटीओ अशोक गुप्ता के साथ। बीते दिनों उन्हें भी एक र्इमेल के जरिए भाग्यशाली विजेता होने की सूचना मिली। इस ईमेल को रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से जारी किए जाने का दावा भी ठगों ने कर दिया। साथ ही आरबीआई के लोगों का भी इस्तेमाल किया गया है। शेष|14पर









इससंबंध में बीएसएनएल के जेटीओ अशोक गुप्ता ने बताया कि ऐसा ईमेल आने के बाद उन्होंने अपने साथियों से इसकी चर्चा की तो पता चला की यह ठगी का एक माध्यम है। गुप्ता का कहना है कि ऐसे संदेशों पर रोक लगनी चाहिए, अन्यथा कई बार लोग अनजाने में अथवा लालच में आकर इसका शिकार हो जाते हैं।