भारतीय नृत्यों ने मोहा मन
नेशनलएकेडमी में आयोजित स्कॉलर बैज सेरेमनी कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार शाम को विद्यार्थियों ने नृत्यों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य सत्यम शिवम सुंदरम के अलावा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने समूह गान, बीहू नृत्य, भारतीय विवाह परंपरा, दुर्गा पूजा, ओणम नृत्य, माइम एक्ट, घूमर, कश्मीरी, माइकल जैक्सन, क्लाउन, सालसा, बॉलीवुड आदि नृत्यों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरी। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूसीएसकेएम भिवाड़ी के प्राचार्य डॉ. प्रभात कौशिक ने स्कूल की ओर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पॉकेट ब्लेजर पहनाकर अभिनंदन किया।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने सह शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। नेशनल एकेडमी की प्रिंसीपल रेखा यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। नेशनल एकेडमिक फाउंडेशन के कार्यकारी सचिव रवि अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।