पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म कर आठवीं मंजिल से फेंक दिया था बालिका को

दुष्कर्म कर आठवीं मंजिल से फेंक दिया था बालिका को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिठाई के बहाने बालिका को ले गया आरोपी

भास्कर संवाददाता| अलवर/टपूकड़ा

गांवबनबीरपुर के पास वीपी स्पेश सोयासटी में 10 साल की बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना क्षेत्र के पुरवारीतोता किशनपुरीसुक का रहने वाला श्रीराम खतबेदास (28) है। वह बिल्डिंग में सैंटरिंग का काम करता है और मजदूरों की झुग्गियों में परिवार के सहित रहता है। आरोपी ने दूसरी मंजिल पर बालिका से दुष्कर्म करने के बाद आठवीं मंजिल से फेंक दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी कैलाश विश्नोई ने बताया कि वीपी स्पेश सोयासटी में 6 फरवरी की सुबह 10 साल की बालिका का शव मिला। बच्ची 5 फरवरी की शाम से गायब थी। शव का टपूकड़ा सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में बालिका के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी मनोज कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक देवाशीश देव के निर्देशन में फूलबाग, भिवाड़ी फेज तृतीय, टपूकड़ा चौपानकी थाना प्रभारियों की टीमें बनाई गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मिठाई दिलाने के बहाने बालिका को लेकर गया था। श्रीराम खतबेदार भी मृतक बालिका के पड़ोस में झुग्गी में रहता है। 5 फरवरी को वह बालिका को दुकान से मिठाई दिलाने के बहाने ले गया। बालिका के साथ खेल रही एक छह साल की बच्ची ने उसे ले जाते देखा था। श्रीराम बालिका को निर्माणाधीन फ्लैट की दूसरी मंजिल पर ले गया। यहां बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आठवीं मंजिल पर लेकर लिफ्ट की खाली जगह से फेंक दिया।

खबरें और भी हैं...