चार करोड़ की लाॅटरी का आया ईमेल
यदिईमेल पर आपको संदेश मिले की आप दुनिया के कुछ भाग्यशाली लोगों में शुमार हो चुके हैं आपके खाते में चार करोड़ रुपए जमा कराए जा रहे हैं। तो निश्चित ही आप खुश हो जाएंगे। लेकिन यहां खुश होने की नहीं बल्कि सावधान होने की जरूरत है। चार करोड़ रुपए का लालच देकर आपसे हजारों की रकम ठगी जा सकती है। ऐसा ही हुआ है स्थानीय बीएसएनएल कार्यालय के जेटीओ अशोक गुप्ता के साथ। बीते दिनों उन्हें भी एक र्इमेल के जरिए भाग्यशाली विजेता होने की सूचना मिली। इस ईमेल को रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से जारी किए जाने का दावा भी ठगों ने कर दिया। साथ ही आरबीआई के लोगों का भी इस्तेमाल किया गया है। बीएसएनएल के जेटीओ अशोक गुप्ता ने बताया कि ऐसा ईमेल आने के बाद उन्होंने अपने साथियों से इसकी चर्चा की तो पता चला की यह ठगी का एक माध्यम है। गुप्ता का कहना है कि ऐसे संदेशों पर रोक लगनी चाहिए, अन्यथा कई बार लोग लालच में आकर शिकार हो जाते हैं।