पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 67 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का हिसाब

67 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का हिसाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद चुनावों के दौरान प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार के दौरान किए गए खर्च का हिसाब देने में 67 प्रत्याशी अभी पीछे हैं। नगर विकास न्यास की लेखा शाखा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कुल 192 प्रत्याशियों में से 125 ने अपने खर्च का हिसाब कार्यालय को दे दिया है। जबकि दस दिसंबर को समाप्त हुई निर्धारित अवधि के बाद भी 67 प्रत्याशियों ने अपने चुनाव खर्च का हिसाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 60 हजार रुपए निर्धारित थी। नगर विकास न्यास के सहायक लेखाधिकारी दाउदयाल शर्मा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया है उनकी सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।

9100रुपए में संदीप बन गए चेयरमैन

नगरपरिषद के सभापति संदीप दायमा ने वार्ड नं. एक से चुनाव लड़ा था। संदीप दायमा की ओर से चुनाव खर्च के ब्यौरे में बताया गया है। चुनाव के दौरान उन्होंने 9 हजार एक सौ रुपए खर्च किए है। वहीं संदीप दायमा की प|ी और पूर्व चेयरमैन बत्ती देवी ने वार्ड नं. 15 से चुनाव लड़ा था। बत्ती देवी की ओर से दिए गए खर्च के ब्यौरे में 41 हजार आठ सौ रुपए खर्च किया जाना दर्शाया गया है। वहीं उपसभापति बलजीत ने वार्ड नं. 14 से चुनाव लड़ा। बलजीत ने विभाग को दिए अपने खर्च के ब्यौरे में 26 हजार 430 रुपए खर्च होना बताया है।