- Hindi News
- कहरानी के युवक की दुर्घटना में मौत, एक घायल
कहरानी के युवक की दुर्घटना में मौत, एक घायल
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या-8 स्थित हैदराबाद कंपनी के पास गुरुवार सुबह ट्राेला और बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बाइक से रिछपाल पुत्र मोहनलाल जाति निवासी कहरानी (भिवाड़ी) तथा उसका साला कमलजीत पुत्र संपतराम प्रजापत निवासी नंगली बहरोड़ जयपुर की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहे थे।
पीछे से तेजी से रहे एक ट्राेला ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें रिछपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धारूहेड़ा पुलिस ने ट्राेले को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मार्ग पर रोजाना अनेक घटनाएं होने से लोगोंे ने यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।