ट्रक ने महिला कुचली
अलवर | भिवाड़ीमेगा हाईवे स्थित किथूर बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर बस के इंतजार में खड़ी 58 वर्षीया कौशल्यादेवी पंजाबी जाट को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मृतका कौशल्या प|ी देवराज पंजाबी जाट निवासी इच्छाका थाना किशनगढ़बास के शव को अलवर लाई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।