पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को दी फसल प्रशिक्षण की जानकारी

किसानों को दी फसल प्रशिक्षण की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूपालसागर | कृषिएवं पदेन परियोजना निदेशक चित्तौडगढ के निर्देशन में पंचायत समिति के किसानों की एक दिवसीय गोष्ठी रेलवे हनुमान मंदिर पर आयोजित हुई।

गोष्ठी में उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र जागा ने आत्मा परियोजना संबंधित योजना संचालित गतिविधियां किसान प्रशिक्षण, किसान भ्रमण की जानकारी दी। कृषि अधिकारी ज्योति प्रकाश सिराेया पंचायत, जिला एवं राज्य स्तर पर किसान पुरस्कार, चयन के प्रस्ताव, राज्यों का भ्रमण, कृषि विश्व विद्यालय, कृषि अनुसंधान केंद्र तथा कृषि अधिकारी रामजस खटीक गोपाल नाथ योगी ने रबी की फसलों में संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी। कैलाशचंद्र विजयवर्गीय ने वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने, पशु चिकित्सक मयंक चतुर्वेदी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए की जानकारी दी।

निकंुभ|भाणुजामें कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत किसान प्रशिक्षण में प्राकृतिक खाद सहित सिंचाई की जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक हरिशंकर व्यास, सहायक कृषि अधिकारी देवीलाल मेनारिया, सीताराम घसोलिया ने प्रशिक्षण में किसानों की जानकारी दी।