मीटिंग में की शिक्षक समस्याओं पर चर्चा
आकोला | राउप्राविआकोला में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की हुई मीटिंग में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया। मीटिंग एकीकरण समानीकरण से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला स्तरीय सम्मेलन भूपालसागर में आयोजित कराने पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक इमरान शेख विशिष्ट अतिथि हरदेव थे। अध्यक्षता रामलाल खटीक ने की। संचालन बाबूलाल शर्मा ने किया।