भूपालसागर. कस्बेके बाहर एक खेत पर 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई। देवीलाल माली ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके दौलतराम माली के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में मोर गया। सूचना पुलिस को दी गई। घनश्याम विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय आदि मोर को दफनाया।