भजन संध्या में दी प्रस्तुति
भूपालसागर. रावतियागांव में गुरुवार को चार नंबर नहर स्थित हनुमान मंदिर में भजन संध्या हुई। गांव के उदय सिंह ने बताया कि राजू दास एंड पार्टी कांकरवा एवं रावतिया के किशनलाल सेन, मोहन बैरवा, शंकर बैरवा, माेहनलाल लौहार, प्रभु लौहार रामलाल सरगरा ने भजन सुनाए। रामलाल जाट, भैरूलाल जाट, सत्तू जाट, गणेश सिंह देवनारायण मौजूद थे।