शिविर में 147 आधार कार्ड बनाए
भूपालसागर | कस्बेके अटल सेवा केंद्र में भामाशाह शिविर के अंतिम दिन 147 आधार कार्ड, 24 भामाशाह कार्ड 74 सदस्य के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। सहायक सचिव गजेंद्र टांक ने बताया की तहसीलदार मजीद मोहम्मद, गिरदावर अर्जुनलाल शर्मा, सचिव सुरेशचंद्र शर्मा, वार्ड पंच अशोक चपलोत, सुनील चपलोत, राशन डीलर चंपालाल माली, खुर्शीद मोहम्मद उपस्थित थे।
भूपालसागर | अटलसेवा केंद्र में भामाशाह शिविर में आधार कार्ड बनवाते विद्यार्थी अन्य।