पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी शुरू

जिलास्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूपालसागर | राउमाविमें 47वीं जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का उदघाटन बुधवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी थे। अध्यक्षता डीईओ माध्यमिक मुरारीलाल शर्मा ने की। प्राचार्य नारायण सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि मेले में बालकों द्वारा विविध उपकरणों से मिनी मॉडल बनाकर स्वचालित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में 38 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य निर्णायक स्कूल के लक्ष्मण सिंह चूंडावत, प्रधानाध्यापक हस्तीमल वीरवाल, बामणिया प्राचार्य घनश्याम गौड़, दिलीप जैन, राबाउमावि प्रधानाचार्य कल्याणी दीक्षित, सोहनलाल मेनारिया थे।

न्यूज़ इनबॉक्स