पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण बैंक मैनेजर के खिलाफ चार्जशीट पेश

ग्रामीण बैंक मैनेजर के खिलाफ चार्जशीट पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | चित्तौड़जिले के आकोला स्थित बड़ौदा-राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर महेश शर्मा के खिलाफ रिश्वत मामले में एसीबी ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की। दोषी मैनेजर ने एक ग्राहक की लोन लिमिट बढ़ाने के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। सीकर के वसंत विहार निवासी महेश पुत्र घीसा लाल शर्मा आकोला के बड़ौदा-राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे। 16 अक्टूबर 2014 को उन्हें भूपालसागर के जावा निवासी भगवान लाल जाट से रिश्वत लेते एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया था। बैंक मैनेजर के खिलाफ अभियोजन अधिकारी गणेश शंकर तिवारी ने धारा 7 और धारा 13 (1)(डी) 13 (2) प्रिवेंशन एंड करप्शन एक्ट 1988 में चार्जशीट दाखिल कराई।

खबरें और भी हैं...