पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर | कस्बानिवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग पुत्री को गाडी़ में डालकर अपहरण करने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित बालिका का महिला चिकित्सक से मेडिकल कराया है।

भुसावर थाना अधिकारी लखनसिंह खटाना ने बताया कि कस्बा के मुंडियारा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव नाथू का नगला निवासी सत्तो उर्फ सतेन्द्र पुत्र सुमेर सिंह जाट उसके दो अन्य साथियों ने सोमवार रात करीब 8 बजे जंगल में शौच करने गई 15 वर्षीया बालिका का अपहरण कर लिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर बालिका को बरामद कर लिया तथा आरोपियों की तलाश में जुटी है। बाद में पीड़ित बालिका का कस्बे की सीएचसी में महिला चिकित्सक से मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।