- Hindi News
- पथैना गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत
पथैना गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत
भुसावर | भुसावरथाने के गांव पथैना में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। खेड़ली मोड पुलिस चौकी प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक गांव पथैना निवासी 24 वर्षीय श्यामवीर सिंह पुत्र कुलवीर सिंह जाट करंट लगने से गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे खेड़ली गंज राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।