भुसावर में सड़क का काम अधूरा
भुसावर. भुसावर-छौंकरवाडाहोते हुए धौलपुर मेगा हाईवे पर सड़क सड़क पर टोल वसूलने की तैयारी पूर्ण कर ली है, लेकिन इस सड़क मार्ग में काफी खामियां रह गई हैं। कस्बा भुसावर में अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके चलते सड़क मार्ग पर सपाट के पास जाम की स्थिति रहती है। सपाट स्थित पुलिया पर फेरोकवर भी टूटे पड़े हैं। इससे आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। एक्सईएन एबी पांडे का कहना है कि अस्सी प्रतिशत काम पूरा होने पर भी टोल वसूल किया जा सकता है।