पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर. चिकित्साकर्मियोंकी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सा कार्य को प्राथमिकता से समय पर पूरा किया जाए। ये निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित कार्यशाला में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने दिए। कार्यशाला में परिवार नियोजन, टीकाकरण, मौसमी बीमारियां, आशा सहयोगिनियों का ऑनलाइन भुगतान, निशुल्क दवाई योजना, शुभलक्ष्मी, पेंटा वेलेन्ट टीका, 104, 108 एम्बुलेंस की समीक्षा के अलावा 10 से 24 दिसम्बर तक होने वाले सघन निरीक्षण अभियान पर चर्चा की गई। कार्यशाला में 14 पीएससी, 41 उपस्वास्थ्य केन्द्र के अलावा वैर, भुसावर सामुदायिक अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ, चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद थे।