पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज
भुसावर. गांवसलैमपुर कला निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि गांव सलैमपुर निवासी अशोक कुमार ने 17-18 वर्षीय पुत्री को सोमवार की रात गांव का ही निवासी देवेन्द्र बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में लड़की के चाचा राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल की ओर से मामला दर्ज कराया गया।