भुसावर| गांवबल्लभगढ निवासी एक महिला ने कट्टे का भय दिखाकर
भुसावर| गांवबल्लभगढ निवासी एक महिला ने कट्टे का भय दिखाकर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है कि वह अपने खेत पर गुरुवार शाम को रखवाली के समय गाय को भगा रही थी। वहां खेत में छिपे बैठे बल्लभगढ निवासी चेतराम पुत्र प्रेमसिंह ने कट्टे का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को बताया।
विवाहिता से ज्यादती का मामला दर्ज