पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप 17 लोग घायल

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप 17 लोग घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर. भुसावर-सलेमपुरखुर्द मार्ग पर कंचनपुरा सलेमपुर खुर्द मोड़ के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 10 महिला सहित 17 लोग घायल हो गए। उक्त लोग समधियाना कर नवविवाहिता को शादी के बाद पहली बार पीहर ले जा रहे थे। घटना में नवविवाहिता की मां सहित अन्य परिजन भी घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए कस्बे के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

थानाधिकारी लखनसिंह खटाना ने बताया कि वैर निवासी महिला पुरुष पिकअप में गांव छोंकरवाड़ा खुर्द से समधियाना कर नवविवाहिता मुन्नी देवी को पीहर नयावास कोटापट्टी वैर ले जा रहे थे। सलैमपुर खुर्द मोड़ पर तेज गति चल रही पिकअप चालक ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई, जिसमें करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों में नवविवाहिता की मां रामकली प|ी सुगन एवं अन्य परिजन शामिल हैं।

भुसावर. अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल लोग।

ये हुए घायल

उदयरामपुत्र गुलकंदी, मदन पुत्र जीवन, मूलचंद पुत्र जीवन, अनिल पुत्र उदयराम , कृष्णा पुत्र बबलू, रीना प|ी तारा चन्द, सुनीता प|ी महेश, प्रेम प|ी पीतम, रामकली प|ी सुगन, भगवन्ती प|ी मूलचंद, मोहिनी प|ी उदयराम, अनवो प|ी दुलीचंद, अंगूरी प|ी किशनलाल, मिथलेश प|ी बबली मायादेवी घायल हो गई। घायलों को लेने हलैना से आई एम्बुलेंस कर्मी जयप्रकाश शर्मा रवि शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को कस्बा भुसावर सीएचसी पर भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया तथा क्षतिग्रस्त पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया।