पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियां पढ़ेंगी तो बढ़ेगा समाज

बेटियां पढ़ेंगी तो बढ़ेगा समाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर | सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मोटर गैरेज मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने वर्तमान में कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करते हुए कहा कि परिवार में जन्मी बेटी अपने परिवार के साथ-साथ ससुराल पक्ष के परिवार का भी नाम पढ़ लिखकर रोशन करती है।

मंत्री बुधवार को आर्य महिला विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटी बचाओ अभियान राज्य सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि संस्था के अध्यक्ष गिर्राजशरण सिंघल ने आर्य विद्यापीठ की उपलब्धियों शिक्षा के बारे में बताया। अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक डीके गुप्ता ने की। कार्यक्रम में छात्राओं ने डंबल पीटी, कालबेलिया नृत्य, कविता नाटक, सूर्य नमस्कार, देशभक्ति गीत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, होली नृत्य अंत में राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी। संस्था की विद्यार्थी आरती सिंघल, भानुप्रिय मीणा, पूजा मीणा, श्वेता जैन, मनीषा कुमारी मीणा, ज्योति मीणा, मीना कुमारी, सपना कुमारी, आरती गुप्ता, रीना गुर्जर दीक्षा अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।

भुसावर. छात्रा को सम्मानित करते मंत्री।