खेत पर गया बालक लापता
भुसावर| गांवबबेखर में खेत पर गया बालक लापता हो गया। बालक के चाचा ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया खेमचंद जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है 15 वर्षीय विक्रम पुत्र कमर चंद 3 फरवरी को अपने खेत पर लगे ट्यूबवैल पर जाने की कहकर गया था लेकिन आज तक नहीं लौटा है।