पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तथ्य छिपाने पर महिलाओं के खिलाफ मामले दर्ज

तथ्य छिपाने पर महिलाओं के खिलाफ मामले दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर| पंचायतीराजचुनाव में संतान संबंधी तथ्यों को छिपाकर नामांकन दाखिल करने के मामले में दो वार्ड पंच महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि एसडीएम कैलाश मीणा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत नारौली के वार्ड संख्या 9 पद के लिए लक्ष्मीदेवी पत्‍‌नी अतर सिंह जाटव ने नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र में संतान संबंधी गलत तथ्य प्रस्तुत किए हैं। जिसमें उसने 27 नवम्बर 1995 के बाद बच्चों की कुल संख्या गलत बताई है। ग्राम पंचायत झारोटी वार्ड संख्या 5 से मौलाबाई पत्‍‌नी चन्दर मीना ने भी नाम निर्देशन पत्र के शपथ पत्र में तथ्यों को छिपाकर नामांकन किया था।

खबरें और भी हैं...