आवारा गायों को गौशाला भेजने की मांग
भुसावर | गांवबल्लभगढ के लोगों ने क्षेत्र में घूमते आवारा गायों से हो रहे नुकसान को देखते हुए गौशाला भिजवाने को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बल्लभगढ निवासी राजन पाराशर सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव बल्लभगढ भुसावर सहित उपक्षेत्र में आवारा गोवंश घूम रहा है। जो किसानों की फसलों को दिन रात हानि पहुंचा रहा हैै। क्षेत्र में कई गौ शालाएं संचालित है, जहां उन आवारा गायों को भिजवाने की मांग की है।