पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रस्साकसी प्रतियोगिता में पंचायतीराज विजेता घोषित

रस्साकसी प्रतियोगिता में पंचायतीराज विजेता घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपशु मेला एवं प्रदर्शनी में गुरुवार को पुरूषों की रस्साकशी साफा बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार चंद्रपाल सिंह थे। अध्यक्षता विकास अधिकारी रामप्रकाश गालब ने की। वहीं रस्साकशी के फाइनल मुकाबले में पंचायती राज की टीम ने राजस्व विभाग की टीम को हरा कर खिताब पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. हेमंत शर्मा बीईईओ अमरसिंह ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता में पंचायतीराज, पुलिस, राजस्व, शिक्षा, अधिवक्ता, आमजन, चिकित्सा, पशुपालन, विद्युत, कृषि विभाग के छह-छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य निर्णायक शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिरसौदा, वैद्य नरेंद्र पाराशर, हरिशंकर शर्मा गीतमसिंह ने सभी दस टीमों के मध्य मैच करा कर फाइनल में पहुंची पंचायतीराज राजस्व विभाग की टीम का मैच कराया, जिसमें पंचायतीराज की टीम ने राजस्व विभाग की टीम को हरा कर मैच जीत लिया। इसके बाद साफा बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सात संभागी शामिल हुए।

इसमें पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार प्रथम, बाबूसिंह मालौनी द्वितीय रामस्वरूप सिरसौदा तृतीय स्थान पर रहें। वहीं मेले में शुक्रवार की रात को भजन जिकड़ी शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में आगरा के लठूरी लठ्ठ, भरतपुर के हरिओम हरि, लखनऊ की सफलता त्रिपाठी, हाथरस की रूबिया चौहान, उदयपुर के सिद्वार्थ देवल, अलवर के सुरेंद्र सार्थक, बाडी के रामबाबू सिकरवार, आगरा के सचिन दीक्षित काव्य पाठ करेंगे।

रूपवास. रस्साकसी में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...