सीएलजी की बैठक
भुसावर. अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक ने आगामी पंचायती चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सीएलजी की बैठक ली। मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने वैर पंचायत समिति की ओर बल्ल्भगढ़ निठार में पंचायती चुनावों में शांतिपूर्ण भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं लाइसेंसधारी हथियारों को अपने नजदीकी थानों में जमा कराने को कहा। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी होशियार सिंह, थाना प्रभारी भुसावर लाखनसिंह खटाना, तहसीलदार रणवीर सिंह आदि थे।