क्रशर बंद कराने को लेकर की पंचायत
वैर. गांवभौंडा के पास स्थित पहाड़ को सरकार द्वारा लीज पर दिए जाने के बाद क्रशर लगाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों की एडीशनल एसपी केसर सिंह ने भौंडा गांव में पंचायत कर समझाइश की। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। साथ ही एसडीएम को क्रशर बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। पंचायत में सीओ भुसावर गुमनाराम, उपखण्ड अधिकारी होशियार सिंह, तहसीलदार रणवीरसिंह, वैर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह, एएसआई गिर्राज सिंह, महेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।