- Hindi News
- चोरी की नीयत से घर में घुसा व्यक्ति पकड़ा, पुलिस को सौंपा
चोरी की नीयत से घर में घुसा व्यक्ति पकड़ा, पुलिस को सौंपा
वैर.चोरी कीनीयत से घर में घुसे एक व्यक्ति को गांव वालों ने मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से एसीएम प्रशान्त अग्रवाल ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसएचओ लखनसिंह खटाना ने बताया कि ग्राम नगला गढ़ी भुसावर निवासी धर्मेंद्र ने इस आशय की रिपोर्ट पेश की कि सोमवार की रात 11 बजे चोरी की नीयत से एक व्यक्ति घर में घुस गया, जिसे घर वालों ने पकड़ लिया। गांव वालों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसने अपना नाम रामदयाल पुत्र गोपाल निवासी गारू कठूमर बताया। जिसे बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।