पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिपूर्ण रहा मतदान

शांतिपूर्ण रहा मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. उपचुनावमें सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में पुलिस के करीब 1600 जवान और केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल के 450 जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा 4 क्विक रिस्पोंस टीमें भी तैनात थीं। क्षेत्र के 237 मतदान केंद्रों में से 96 मतदान केंद्र क्रिटिकल चुने गए थे। जहां भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए थे।

हलैना:हलैनासेक्टर के 12 बूथों पर 65.29 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के प्रति लोगों में सुबह से उत्साह देखा गया। चुनाव पर्यवेक्षक अमृत कुमार खलखो ने हलैना में बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। हलैना सहित खेरली गुर्जर, बेवर, तिलचिवी, वारा खुर्द, पाली, नया गांव, नसवारा बेरी में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।

भुसावर:बल्लभगढ़गांव में पोलिंग बूथ राजकीय उच्च माध्यमिक में बनाया गया, जो पहाड़ी पर बना है। इस कारण बुजुर्ग बीमार लोगों को मतदान करने जाने में भारी मशक्कत उठानी पडी़। वही एक बुजुर्ग महिला को पर्ची नहीं मिलने से वास लौटना पडा। निठार के एक मतदान केन्द्र पर एक साथ दो मतदाता खडे़ होकर मतदान का प्रयोग करते दिखाई दिए।

मतदातारजिस्टर संवीक्षा आज

चुनावपर्यवेक्षक द्वारा विधानसभा उपचुनाव मतदाता रजिस्टर 17 की संवीक्षा विधि महाविद्यालय में 14 सितम्बर को सुबह 11 बजे की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्याशी एवं उनके चुनाव अभिकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

ईवीएमहुई खराब

गांवखेरली गुर्जर स्थित राजकीय स्कूल में दोपहर को अचानक ईवीएम खराब हो गई। इससे बूथ पर करीब आधा घंटे मतदान बाधित हुआ तथा लोगों को परेशानी उठानी पडी़।

लोग ईवीएम बदले जाने के इंतजार में बैठे रहे। सूचना पर एसएम श्यामसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.15 बजे ईवीएम खराब हुई जिसे 12.35 पर बदलकर दूसरी ईवीएम लगाई गई। उधर, खेरली गुर्जर में 1419 वोटरों के लिए एक ही बूथ होने से लोगों को वोट डालने लिए इंतजार करना पड़ा।