पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ के विरोध में तालाबंदी

छेड़छाड़ के विरोध में तालाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर. गांवदीवली में ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छेड़छाड़ मारपीट की घटना के विरोध में तालाबंदी की और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक छात्र पर छेड़छाड़ एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पूर्व सरपंच रोहिताश मीणा ने बताया कि दीवाली गांव का ही एक छात्र आए दिन स्कूल के बच्चों से मारपीट करता है और उनसे रुपए मांगता है। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। एक शिक्षक भी छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर तालाबंदी कर दी। एएसआई रामभरोसी ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अफसरों को दी गई। बाद में कार्रवाइ्र के आश्वासन पर ताला खोल दिया गया। प्रदर्शन में सरदार पटेल, लक्खी मीणा, पीरू, चंदन पटेल, बर्दी पटवारी, राकेश मीणा, विजय सिंह आदि शामिल थे।

नगला धवला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में समन्वित करने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर धरना भी दिया। ग्रामीणों ने बताया की प्राथमिक विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन किमी दूरी पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अटारीपुरा जाना पड़ेगा। सरकार ने एकीकरण किया है वो बिल्कुल गलत किया है। धरने पर लेखराज, भगवानसिंह, विजयसिंह, समंदर, पूरन, फतेसिंह, फूलवती, बासोदेवी, रेखा, गोमती, पूरनवती, राजंती आदि बैठे। इसी प्रकार झारोटी नगला नरकट में भी धरना जारी रहा।

यहां एकीकरण के विरोध में प्रदर्शन

भुसावर. स्कूल पर तालाबंदी कर बैठे ग्रामीण।