पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्ष्णि सत्संग महोत्सव 5 अक्टूबर से

कार्ष्णि सत्संग महोत्सव 5 अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा निकाली

अग्रसेन जयंती 25 को मनाने का निर्णय

रुदावल | प्रसिद्घधार्मिक स्थल ढंढार वाले हनुमान जी मंदिर पर तीन दिवसीय 51 वां कार्ष्णि सत्संग महोत्सव का 5 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, 7 अक्टूबर को भंडारे के साथ समापन होगा।

कार्ष्णि सत्संग महोत्सव के व्यवस्थापक ने बताया कि 7 अक्टूबर को कार्ष्णि सत्संग महोत्सव सुबह गणेश पूजन रामचरित मानस पाठ, गोपाल विलास पाठ अखंड हरीनाम संकीर्तन, शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में फूल बंगला झांकी, हवन, सामूहिक पाठ, रात्रि कृष्ण लीला का मंचन एवं प्रतिदिन संत महापुरुषों के प्रवचन होंगे। इस अवसर पर रमणरेती धाम के महामंडलेश्वर स्वामी कार्ष्णि शरणानंद अपने संत मंडल के साथ भक्तों को अमृतमयी प्रवचन देंगे। इस महोत्सव में राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंदिर कमेटी द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है।

रुदावल. ढंढार वाले हनुमान मंदिर में होंगे कार्यक्रम।

भुसावर. भागतव कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।