पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैर में जागरण में फायरिंग

वैर में जागरण में फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर. नयाबस स्टैण्ड पर स्वीकृति के बिना हो रहे भगवती जागरण में एक व्यक्ति द्बारा फायर करने से दर्शकों में भगदड़ मच गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे घटना के बाद जागरण का आयोजन बंद कर दिया गया। सीओ भुसावर के नेतृत्व में थाना अधिकारी वैर भुसावर ने मय पुलिस जाप्ते के कार्रवाई कर रात को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। नया बस स्टैण्ड स्थित किला रोड पर भक्तों की ओर से मां भगवती का जागरण किया जा रहा था। इसमें प्रेरणा शर्मा नई दिल्ली, रानी पांचाल मथुरा, जूही शर्मा आगरा द्वारा माता के भजन प्रस्तुत होने थे। रात करीब 12 बजे बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में प्रेरणा शर्मा द्बारा माता की भेंट प्रस्तुत की जा रही थीं। तभी एक युवक द्बारा फायर किए जाने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीओ भुसावर गुमनाराम के नेतृत्व थाना वैर भुसावर ने मय पुलिस जाब्ते के पहुंचकर रात को ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ गुमनाराम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।