असहाय लोगों की सेवा पुनीत कार्य
भुसावर. कस्बास्थित जैन मन्दिर में जैन मुनि ने मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर सत्संग आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन मुनि आचार्य वासु सागर का मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर जैन मन्दिर में सत्संग आदि का आयोजन किया गया। जैन मुनि युधिष्ठर सागर ने कहा की असहाय लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य है। संसार में मानव रहता तो है लेकिन मानवता का अभाव है। गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य है।