थाने में कटी यूरिया खाद की पर्चियां
यूरियाकी तंगी झेल रहे किसानों को सोमवार को पुलिस थाने में यूरिया का वितरण कराया गया।
कई दिनों से कुम्हेर क्रय विक्रय समिति में यूरिया खाद नहीं आने के कारण किसान समिति का चक्कर लगा रहे थे। जैसे ही किसानों को यूरिया खाद आने की जानकारी हुई तो क्रय विक्रय समिति पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। थानाधिकारी नियाज मोहम्मद पुलिस बल के साथ समिति पहुंचे और खाद की पर्ची थाने में काटने का निर्णय लिया। थाने में क्रय विक्रय के नाहर सिंह ने किसानों से राशि लेकर पुलिस की निगरानी में पर्ची काटी। इस दौरान किसानों की लंबी लाइन को व्यवस्थित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। किसानों ने बताया कि कई दिनों बाद यूरिया खाद आया है और फसल में पानी देने का समय चल रहा है, ऐसे में खाद समय पर नहीं मिलने से फसल पर संकट मंडराने लगा है।
भुसावर:कस्बाएवं आस-पास के किसानों को यूरिया खाद का वितरण सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में किया गया। थाने पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गयीं किसानों को कतार में लगा कर कूपन वितरण किये गए। कृषि विभाग के अधिकारी निरोत्तम शर्मा ने बताया की अब तक किसानों को 6 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया जा चुका है।
नदबई:यूरियाखाद के लिए तहसील कार्यालय में पर्ची कटवाने के लिए पुरुषों महिलाओं को सुबह से शाम तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। सुबह होते ही तहसील में लाइन लगना शुरू हो जाती है। लाइन में लगे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। देरी से आए लोगों को खाद खत्म हो जाने पर वापस लौटना पड़ रहा है। यूरिया की किल्लत होने से किसानों में रोष व्याप्त है।
कुम्हेर. यूरिया खाद लेने के लिए पुलिस थाने मेें लगीं किसानों की लंबी लाइन।