बारौली में पंचायत भवन का उद्घाटन
भुसावर। गांवबारौली ग्राम पंचायत के नव निर्मित भवन का उद्घाटन पंचायत समिति प्रधान अखिलेश गुर्जर ने किया। इस मौके पर प्रधान ने कहां की भारत की आधी से अधिक जनसंख्या गांवों में निवास करती है। गांवों का विकास होगा तो ही भारत का विकास होगा। इस अवसर पर निर्देश गुर्जर, सरपंच गोपाल राम शर्मा, सचिव प्रमोद शर्मा, रमेश, दामो आदि मौजूद रहे।