- Hindi News
- राजमार्ग 8 पर ट्रॉला फंसा,4 घंटे एक तरफा ट्रैफिक
राजमार्ग 8 पर ट्रॉला फंसा,4 घंटे एक तरफा ट्रैफिक
बिछीवाड़ा . उदयपुरसे अहमदाबाद की ओर जा रहा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए अहमदाबाद से उदयपुर जाने वाली लेन में जाकर फंस गया। हालांकि इससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन नेशनल हाईवे आठ पर करीब 4 घंटे के लिए एकतरफा ट्रैफिक चला और जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर 1 बजे जेसीबी की सहायता से ट्रॉला को हटाया गया, जिसके बाद मार्ग खुला। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई। उदयपुर से अहमदाबाद एक ट्रॉला सामान लेकर जा रहा था। शिशोद के पास आते ही ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए अहमदाबाद से उदयपुर की ओर जाने वाली लेन में तिरछा फंस गया। इससे अहमदाबाद से उदयपुर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया और जाम लग गया, लेकिन इस समय दूसरी लेन में किसी वाहन के नहीं गुजरने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद वाहनचालकों ने शिशोद बस स्टैंड से लगाकर उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाले एक ही लेन में वाहनों का संचालन शुरू कर दिया। शिशोद से भुवाली दो किलोमीटर तक वाहन एकतरफा रास्ते से ही गुजरे।
यहां भी ट्रैफिक लगने से जाम की स्थिति बनती रही, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। वाहनचालकों ही जेसीबी लगाकर हाईवे के बीच में फंसे ट्रॉला काे हटाया, जिसमें करीब चार घंटे लग गए।
करीब 1 बजे ट्रॉला काे हटाया जा सका, जिसके बाद अहमदाबाद से उदयपुर वाली लेन से वाहन गुजरना शुरू हुए और जाम खुला।
बिछीवाड़ा. नेशनल हाईवे आठ पर शिशोद में ट्रोला फंसने के बाद लगा जाम और सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार। इस कारण आवागमन प्रभावित रहा।
बिछीवाड़ा. नेशनल हाइवे आठ पर शिशोद में अहमदाबाद से उदयपुर जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित होकर तिरछा फंसा ट्रोला।