पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीबीजे दस लाख का लोन बिना गारंटी के देगा

एसबीबीजे दस लाख का लोन बिना गारंटी के देगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. स्टेटबैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की डिप्टी जनरल मैनेजर परमजीत कौर शनिवार को बांसवाड़ा पहुंची। उन्होंने भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि बैंक व्यापार विकास के लिए दस लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के देगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार ऐसा किया जा रहा है।

इसके लिए एसबीबीजे बैंकों की शाखाओं में प्रबंधकों से कार्यालय भवनों में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है, जिससे कि जनजाति उपयोजना क्षेत्र के लोग इससे अधिक से अधिक लाभांवित हो सकें। साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना और भामाशाह योजना के तहत एसबीबीजे की बैंकों में पूरे उदयपुर संभाग में सर्वाधिक खाते खोले हैं। इसके लिए बैंक की प्रत्येक ब्रांच को कम से कम 125 नए खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया था। डीजीएम ने शनिवार को एसबीबीजे बैंक और एटीएम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एटीएम सेंटर को विशेष रूप से साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने शनिवार शाम रातीतलाई स्थित बैंक की शाखा में जिले के एसबीबीजे बैंक प्रबंधकों की बैठक ली, जिसमें ग्राहकों को विशेष सुविधा देते हुए लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर एसबीबीजे बैंक के एजीएम बीएस गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक मुकुंद शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बांसवाड़ा के पावर हब बनने पर खासी प्रसन्नता व्यक्त की और कॉर्पोरेट सोश्यल रिस्पांसबिलिटी के तहत साबला और बिछीवाड़ा के बालिका विद्यालयों सहित उदयपुर संभाग के 14 बालिका विद्यालयों में टॉयलेट निर्माण करने की जानकारी दी। डीजीएम रविवार सुबह माही बांध स्थल जाएंगी।