पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात ले जाए जा रहे गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े

गुजरात ले जाए जा रहे गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवंशतस्करी के खिलाफ बिछीवाड़ा और सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों थाना पुलिस ने गुजरात के बूचड़खानों में ले जाए जा रहे गोवंश से भरे ट्रकों को पकड़ कर 118 जिंदा बछड़ों को मुक्त करवाया। वहीं, दोनों ट्रकों में 6 बछड़े मरे हुए मिले। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सदर थानाधिकारी बलवीरसिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मोहनसिंह राव ने मय दल के शनिवार रात को डूंगरपुर-उदयपुर रोड पर वागदरी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खेरवाड़ा की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को कुछ दूरी पर ही रोक लिया। ट्रक से दो व्यक्ति उतरकर भाग गए। पुलिस ने चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया और ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो दो पार्टीशन में गोवंश के बछड़े भरे हुए थे। चालक ने नाम मुल्तानपुरा मंदसौर एमपी निवासी शाहिद पुत्र अनवर खान को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को थाने लाकर गोवंश के बछड़ों को नीचा उतारा, जिसमें कुल 61 गोवंश भरे थे। उसमें से 57 जीवित और 4 मरे हुए थे। पूछताछ करने पर गोवंश को भीलवाड़ा से गुजरात के बूचड़खानों में ले जाना बताया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

इधर, एनएच आठ पर बोखला के पास पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक

बिछीवाड़ा.पुलिस ने शनिवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे नेशनल हाईवे आठ पर बोखला के पास उदयपुर की ओर से रहे ट्रक को रुकवाया। थानाधिकारी दिलीपसिंह झाला ने बताया कि ट्रक के तिरपाल को हटाकर तलाशी ली गई तो गोवंश के बछड़े भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले गए, तो उसमें 63 गोवंश भरे हुए थे, जिसमें से 57 जीवित और 2 मृत मिले। पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में आरोपी बोतलगंज थाना पीपलिया निवासी मंजू प|ी शकु मुसलमान, सद्दाम पुत्र इस्माइल और बामणिया डेरा थाना जसवंतनगर एमपी निवासी आशिक पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है।

बिछीवाड़ा. बिछीवाड़ा थाने में गौवंश से भरा ट्रक और नीचे बैठे आरोपी।

डूंगरपुर. सदर थाने में ट्रक से मरी हुई गायों के शव उतारते पुलिसकर्मी।