पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर से गए पदयात्रियों ने नागफणजी में की पूजा

डूंगरपुर से गए पदयात्रियों ने नागफणजी में की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा पदयात्रा संघ डूंगरपुर के तत्वावधान में पदयात्री रविवार को अतिशय क्षेत्र नागफणी पाश्र्वनाथ जैन मंदिर पहुंचे। संघ के मुकेश नागदा ने बताया कि पदयात्रियों ने मंदिर पहुंचकर शांतिधारा, अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पद यात्रा में डूंगरपुर, वसी, माथुगामड़ा, कनबा, भेहणा एवं ओडा के जैन धर्मी थे। इस अवसर पर मोनी जैन, राजेंद्र कुमार, राकेश, भूपेंद्र, अश्विन, दिलीप, शैलेष जैन, रोनक जैन आदि युवाओं ने सहयोग दिया।

स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम में वखेचंद जैन, केवलजीभाई नागदा, केसरीमल जैन, रुकमणीदेवी, लक्ष्मीलाल काका, केशुभाई, गणपत, धनपाल एवं सुखलाल आदि मौजूद थे।