पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क की दुर्दशा को लेकर जताई नाराजगी

सड़क की दुर्दशा को लेकर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति बिछीवाड़ा की साधारण सभा की बैठक सोमवार पंचायत समिति परिसर में हुई। बैठक में बिछीवाड़ा-डूंगरपुर सड़क की दुर्दशा पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली, पानी की शिकायते रही।

बैठक में सतीरामपुर सरपंच गणेश घोघरा ने बिजली निगम की ओर से 50 हजार की डिमांड राशि का पत्र भेजने पर आक्रोश व्यक्त किया। पंसस सुरेश खराड़ी ने खस्ताहाल संपर्क सड़कों की शिकायत रखी। जिस पर एईएन सुंदरलाल ननोमा ने डूंगरपुर बिछीवाड़ा सड़क का शीघ्र ही पैचवर्क कराने का आश्वासन दिया। वेलाराम घोघरा ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। प्रधान देवराम रोत की अध्यक्षता में पूर्व जिला प्रमुख रतनदेवी भराड़ा, बीडीओ अशोक राठौड, बीईओ राजेश कटारा, पंसस धर्मचंद फलेजा, धूलचंद भणात आदि मौजूद थे।

बिछीवाड़ा. साधारण सभा की बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि।