- Hindi News
- विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
डूंगरपुर| चारदिन पहले रात के समय एक विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास काे लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। बिछीवाड़ा पुलिस के अनुसार विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 5 फरवरी को वह घर पर सो रही थी। बरोठी निवासी कावजी पुत्र हाजा कोपचा मीणा, विजय पुत्र सवजी, दयोरसना प|ी विजय और लीला प|ी कावजी उसके घर पर आए। विजय ने उसे पकड़ लिया और कावजी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चिल्लाने पर पति बचाव के लिए आया तो उस पर भी केमिकल फेंक दिया। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।