अतिक्रमण रुकवाने के लिए ग्रामीण आगे अाए
बिछीवाड़ा| अवैधअतिक्रमण का मामला क्षेत्र के नेशनल हाईवे नं. 8 पर स्थित खसरा संख्या 296/1 पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कारियों द्वारा कब्जा कर उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इसको मद्देनज़र करते हुए ग्राम पंचायत कोरम, ग्राम विकास समिति और ग्रामवासियों ने सभा आयोजित कर अवैध निर्माण रुकवाने के लिए कलेक्टर के समक्ष अवैध अतिक्रमण को रुकवाने दाेषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अवगत कराने की अर्जी देने पर एकमत हुए।
सभी ग्रामवासियों ने मिलकर पुलिस थाने जाकर थानाधिकारी नरेश चारण के समक्ष पेश हुए।
अवैध कब्जों और अतिक्रमण की मुखाफलत करते क्षेत्रवासी।