बरोठी सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बिछीवाड़ा. बरोठीगांव में हुई सड़क दुर्घटना में शनिवार को महिला की मौत हो गई। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बरोठी गांव में बाइक सवार महिला संचिया निवासी दुर्गा प|ी विपिन वरहात को पीछे चल रही बाइक ने टक्कर मार दी। महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।