पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमझरा में ट्रक खड्डे में गिरा युवक की मौत

आमझरा में ट्रक खड्डे में गिरा युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या आठ पर आमझरा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरा, जिससे ट्रक में सवार एक युवक के नीचे गिरने से मौत हो गई।

बिछीवाडा एएसआई अर्जुनसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक अहमदाबाद से उदयपुर की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खड्डे मे जा गिरा। जिससे ट्रक में सवार आगरा निवासी भगवती प्रसाद पुत्र सुमेरचंद नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करावाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया है। चालक मौके से फरार हो गया।