पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर में वारदात के बाद मेघरज में भी की थी लूट

डूंगरपुर में वारदात के बाद मेघरज में भी की थी लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रीमें आयोजना विभाग में कार्यरत स्टेनोग्राफर से लूट के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने डूंगरपुर, उदयपुर गुजरात में आधा दर्जन वारदातें करना कबूल कर लिया है। आरोपियों ने डूंगरपुर में वारदात करने के 15 दिनों बाद ही गुजरात के मेघरज में एक रूई के व्यापारी से मारपीट कर 50 हजार रुपए लूट लिए थे।

कोतवाली थानाधिकारी गजेंद्रसिंह राव ने बताया कि डूंगरपुर में स्टेनोग्राफर हेमेंद्र चौबीसा से लूट की वारदात 4 दिसंबर को हुई थी। इसके ठीक 15 दिनों बाद 19 दिसंबर को जावर माइंस नेवा तलाई उदयपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र धनपाल माल, दधालिया सबलपुर मोड़ासा गुजरात निवासी नैनेश उर्फ पप्पू उर्फ चाइना उर्फ सर्किट पुत्र चिमन उर्फ सोमा मोडिया और सारोली बावलवाड़ा उदयपुर निवासी प्रकाश उर्फ सुनील पुत्र संग्रामसिंह लठा के साथ गुजरात के एक और साथी ने मिलकर मेघरज में रूई व्यापारी सादिक भाई के साथ लूट की वारदात की। तीनों आरोपी रूई बेचने के लिए गए थे और रुपए गिनते समय व्यापारी से मारपीट कर रुपए लेकर भाग गए। इस मामले में गुजरात पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

यहवारदातें कबूली

पूछताछमें आरोपियों ने जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के छापी गांव में चेन स्नेचिंग, शहर के प्रतापनगर कॉलोनी में चेन स्नेचिंग, इसी कॉलोनी से पल्सर बाइक चोरी, उदयपुर जिले के केशरियाजी और पंडयावाड़ गांव से चेन स्नेचिंग की वारदातें कबूल की है। पुलिस मामले में चारों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपियों से पूछताछ जारी है।