- Hindi News
- कनिष्ठ लिपिक, रोजगार सहायकों की कार्यशाला
कनिष्ठ लिपिक, रोजगार सहायकों की कार्यशाला
बिछीवाड़ा|महात्मा गांधीराष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बिछीवाड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अशोक राठौड़ ने की। प्रभारी हर्षदीप पंड्या ने बताया कि कार्यशाला में जाॅबकार्ड रजिस्ट्रेशन, रोजगार की मांग, कार्य का आवंटन, कार्य समाप्ति के उपरांत मस्टररोल में उपस्थिति, कार्य की माप, सामग्री बिल, वार्षिक कार्य योजना, एफटीओ स्टेटस, बकाया भुगतान, पंचायत रिपोर्ट कार्ड बनाना और विलंबित भुगतान के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में 37 ग्राम पंचायतों के कनिष्ठ लिपिक और रोजगार सहायक मौजूद थे।