- Hindi News
- बालक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं
बालक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं
भीलूड़ा| विद्याभारती संस्थान डूंगरपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन विद्यालयों के शिशु वर्ग का जिला स्तरीय विज्ञान मेला प्रश्न मंच स्पर्धा विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय भीलूड़ा में रविवार को सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने बालकों से आह्वान किया कि वे जीवन में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और पुरातन विचारों का परित्याग करें। प्रधानाचार्य दिनेश व्यास ने विद्यालय की ओर से विनोद पंड्या ने प्रबंध समिति की और से स्वागत किया। नरेंद्र भगत ने अतिथि परिचय करवाया। ये रहे विजेता संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम बिछीवाड़ा नई बस्ती डूंगरपुर द्वितीय रहा। वैदिक गणित प्रश्न मंच में बिछीवाड़ा प्रथम गोकुलपुरा डूंगरपुर द्वितीय रहा। विज्ञान प्रश्न मंच में चीखली प्रथम नई बस्ती द्वितीय रहा। प्रादर्श प्रतियोगिताओं में घर के प्रकार विषय में भीलूड़ा प्रथम सागवाड़ द्वितीय, जल शुद्धिकरण में आसपुर प्रथम गामड़ा द्वितीय, कृषि औजार में पीठ प्रथम भीलूड़ा द्वितीय, वन महत्व में भीलूड़ा प्रथम आसपुर द्वितीय, नवाचार में बनकोड़ा प्रथम गामड़ा द्वितीय, गणित प्रादर्श में चीखली प्रथम भीलूड़ा द्वितीय और नई बस्ती प्रथम बिछीवाड़ा द्वितीय रहा।
भीलूड़ा. जिला स्तरीय विज्ञान मेले के समापन समारोह में मंचासीन अतिथि।